बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव

चमोली : जिले में हो रही लगातार बारिश से मार्ग अवरुद्ध होने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थराली क्षेत्र के गोठिंडा गाँव पहुंच कर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। चिकित्सकों ने  जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ होने की बात कही है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्राम गोठिंडा निवासी पुष्पा देवी, पत्नी दिनेश सिंह, को रात करीब 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जा रहे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण मोटर मार्ग बंद होने से अस्पताल पहुंचना संभव नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही ब्लॉक आशा समन्वयक प्रवेन्द्र सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता को अवगत कराया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने करीब 10 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर गर्भवती तक पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा एवं नवजात दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के त्वरित प्रयासों और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रसूता और नवजात की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्हींने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद आमजन तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24×7 सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल देवराड़ी, एएनएम मंजू बिष्ट और आशा कार्यकर्ता मीना देवी शामिल रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नन्दा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Fri Jul 3 , 2026
स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए रीप के माध्यम से मिलेगी सहायता राशि चमोली : आगामी श्री नन्दा देवी राजजात के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!