बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल को बालश्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला परिवीक्षा कार्यालय द्वारा जनपद मुख्यालय क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। वर्ष 2026 की थीम “बालश्रम को रेड कार्ड : बच्चों को सुरक्षित बचपन और वयस्कों को सम्मानजनक रोजगार” के तहत पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेनिंग-4.0 के अंतर्गत बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम, बचाव एवं पुनर्वास के लिए संयुक्त अभियान संचालित किया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जिला टास्क फोर्स के दल ने पौड़ी बाजार, लोअर बाजार, बस स्टेशन, श्रीनगर रोड सहित विभिन्न दुकानों, होटलों, शोरूम एवं वर्कशॉप्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई भी बालक खतरनाक कार्य में संलग्न नहीं पाया गया तथा किसी भी किशोर को प्रतिबंधित एवं खतरनाक कार्यों में नियोजित नहीं पाया गया।

इस अवसर पर दल ने व्यापारियों एवं आमजन को बालश्रम उन्मूलन संबंधी कानूनों की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बालश्रम से दूर रखने का संदेश भी दिया। अधिकारियों ने कहा कि बालश्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता और जागरुकता अत्यंत आवश्यक है।

अभियान का संचालन महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा किया गया। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर पूजा नेगी, बाल कल्याण समिति की सदस्य गंगोत्री नेगी तथा पीआरडी सीमा देवी एवं रामेश्वरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल

Thu Jul 9 , 2026
देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 एवं 10 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!