चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के लासी गांव में सोलर प्लांट चोरी के आरोपी को पुलिस ने धर दबोच लिया है। चमोली कोतवाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते  11 जुलाई को एसएंडएस एनर्जी सिस्टम के सुपरवाइजर हरीश चंद्र शेखर ने तहरीर दी थी कि लासी गांव में कंपनी की ओर से स्थापित 200 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट से 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर चोरी हो गया है। इसकी अनुमानित कीमत साढे तीन लाख है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट के नेतृत्व में चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर तमाम साक्ष्य एकत्र किए। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संधिग्दों की पहचान की गई। इसके चलते लासी गांव के अंकित सिंह को धर दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर बरामद कर  उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा

Sun Jul 12 , 2026
कल्जीखाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड कल्जीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!