सिलक्यारा टनल में हादसा : शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल परियोजना में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात करीब 2:00 बजे बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परियोजना स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। राहत एवं बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के शव को बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

परियोजना का निर्माण कार्य देख रही एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। हादसे के कारणों, तकनीकी पहलुओं और अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों और अन्य संबंधित तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील की गई है।

सिलक्यारा टनल में हुई इस दुर्घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खामी, निर्माण संबंधी कारण या किसी अन्य वजह से हुआ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri Jul 17 , 2026
रुड़की : डीएफओ हरिद्वार एवं एसडीओ रुड़की के निर्देशन में गठित वन विभाग की टीम ने मंगलवार को रुड़की रेंज की धनौरी बीट में खैर के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत पर बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!