कपकोट में सरयू नदी में बहा सात वर्षीय बालक, तलाश जारी

बागेश्वर : जनपद के कपकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक सरयू नदी में बह गया। घटना राकेश शिवालय के समीप की बताई जा रही है, जहां बालक नदी के तेज बहाव में अचानक बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बालक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। नदी के आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि बालक की खोज के लिए सभी संभावित स्थानों पर अभियान लगातार जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन शुरू, लॉ ग्रेजुएट युवाओं को मौका

Mon Jul 20 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स (अप्रैल 2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉ में स्नातक कर चुके युवा या एलएलएम में अध्ययनरत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 अपराह्न 3 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!