उत्तराखण्ड : पौड़ी गढ़वाल के डॉ. विनोद बछेती बने भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोट विकासखंड स्थित ग्राम कांडा के निवासी डॉ. विनोद बछेती को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. बछेती की इस नियुक्ति को उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

डॉ. विनोद बछेती की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम कांडा के प्राथमिक विद्यालय से हुई, जो वर्तमान में बंद हो चुका है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की और अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सरोकारों के बल पर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई। वर्तमान में उनके पैरामेडिकल संस्थान दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से वे युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल स्तर से की थी। संगठन में लगातार करीब 30 वर्षों तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसी लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. बछेती की नियुक्ति से कोट विकासखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल जनपद और उत्तराखण्ड समाज में खुशी का माहौल है। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें

Thu Jul 23 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपदभर में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई को श्रीनगर पुलिस द्वारा एनआईटी सुमाड़ी, श्रीनगर के समीप […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!