चमोली में धूमधाम से बनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया याद

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रातः प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद स्कूलों, सरकारी संस्थानों और अद्र्वसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित चमोली बनाने का संकल्प दोहराते हुए सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि-बागवानी, पर्यटन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, आपदा प्रबंधन को और सुदृढ़ करने तथा हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

समारोह में जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों शान्ति राणा पत्नी राइफलमैन स्व. सुरेन्द्र सिंह, कुसुमलता देवी पत्नी हवलदार स्व. दिनेश चन्द्र सती, ऊषा देवी पत्नी नायक स्व. जगदीश प्रसाद, नेहा देवी पत्नी हवलदार स्व. वासुदेव सिंह, सोबती देवी पत्नी लांस नायक स्व. किशन सिंह तोपाल, कला देवी पत्नी नायक स्व. आनन्द सिंह तथा गीता देवी पुत्री नायक सूबेदार स्व. मदन लाल को अंगवस्त्र भेंट कर राष्ट्र के प्रति उनके परिजनों के बलिदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, कोषाधिकारी राजीव कांत समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Sat Aug 15 , 2026
चमोली : मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!