कौशल विकास से विदेश मंत्री रोजगार तक, विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दिखाई करियर की राह

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में शनिवार को करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, विशेष रोजगार कार्यालय तथा मॉडल करियर सेंटर से पहुंचे विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों, कौशल विकास योजनाओं और विदेश में रोजगार की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यशाला में महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से करियर, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार तथा विदेश में नौकरी से संबंधित कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और सही करियर विकल्प चुनने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

IMG 20260822 WA0011

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित कौशल विकास योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाना है और महाविद्यालय इन योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ओवरसीज स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर उज्ज्वल सिंह भंडारी ने विदेश में रोजगार के बढ़ते अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश में रोजगार हासिल करने के लिए सही मार्गदर्शन के साथ कौशल प्रशिक्षण भी आवश्यक है। विद्यार्थियों की ओवरसीज स्किलिंग से जुड़ी जानकारी में रुचि को उन्होंने उत्साहजनक बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की टीम और आमंत्रित विशेषज्ञों का आभार जताया।

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राधेश्याम गंगवार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों का अपने करियर को लेकर सजग रहना जरूरी है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

IMG 20260822 WA0012

मुख्य वक्ता पूजा राठौर ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी का अभाव अक्सर विद्यार्थियों के लिए करियर की राह में बाधा बनता है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों की कई शंकाओं का समाधान किया गया।

करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. विजय बहुगुणा ने कहा कि सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय-समय पर रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से स्पष्ट है कि वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता कैंतुरा ने किया। इस अवसर पर वाधवानी फाउंडेशन और ईट राइट यंग हैकथॉन से जुड़े विद्यार्थी शुभम तोमर, नरेंद्र चौहान, ध्वनि चौहान, राहुल तोमर, ध्वज सिंह राणा और शाहरुख खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इतिहास विभाग के प्राध्यापक अनिल शाह, शोधार्थी विजय नेगी, अंकिता, पर्यावरण मित्र नरेंद्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FDA का बड़ा एक्शन, McDonald’s समेत 13 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Sun Aug 23 , 2026
मुंबई: मुंबई के कोलाबा इलाके में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। FDA ने 13 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कार्रवाई में प्रसिद्ध बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब, मैकडॉनल्ड्स का फैमिली रेस्टोरेंट कियोस्क, स्टेटस […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!