चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में प्रस्तावित महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को हुई बैठक में प्रस्तावित क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण और आगे की कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

खान मंत्रालय, भारत सरकार की खनिज ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया के तहत कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की राज्य इकाई देहरादून की ओर से किए गए अन्वेषण में इन क्षेत्रों में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार मिलने की जानकारी दी गई है।

डीएम ने प्रस्तावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए राजस्व, वन, सिंचाई, भूतत्व एवं खनिकर्म, आपदा प्रबंधन सहित संबंधित विभागों की संयुक्त समिति गठित की है। समिति को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नीलामी प्रक्रिया से जुड़ी अग्रिम कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी की जा सके।

इस दौरान जिला खान अधिकारी अंकित चंद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, सहायक अभियंता सिंचाई सुरेंद्र सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’

Tue Aug 25 , 2026
टी.एस. लामा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिषेक शाह की फिल्म का होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, देवेन भोजानी, आर्जव त्रिवेदी और कुमुद मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में अहमदाबाद। गुजराती सिनेमा के दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म दस्तक देने जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘हेल्लारो’ के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!