पौड़ी गढ़वाल : वादियों में फिटनेस का बड़ा संग्राम, जीतिए लाखों के इनाम

पौड़ी : हिमालयन स्पोर्ट्स एरीना की ओर से बीरोंखाल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की क्रॉसफिट प्रतियोगिता “वीरभड़ – बैटल ऑफ बीरोंखाल” और “वीरबाला – तीलू रौतेली” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मटलेश्वर महादेव मंदिर, मटेला मल्ला, बैजरो बाजार में होगा।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार, तृतीय के लिए 20 हजार तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

वहीं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय स्थान पर 20 हजार, तृतीय स्थान पर 10 हजार तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी और प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 8585937975 और 9217107670 पर संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय संपर्क के लिए अक्की मोबाइल नंबर 8958782623 पर जानकारी ली जा सकती है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति

Sat Sep 5 , 2026
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कुलपति पद को लेकर चल रही अंतरिम व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!