जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों में (प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र-जिला पंचायत, हरिद्वार क्षेत्र को छोड़कर) जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार कराने हेतु समय-सारणी निर्धारित कर दी है।

यह जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख 8 सितम्बर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 10 सितम्बर को निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि रहेगी। दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 12 सितम्बर को किया जाएगा तथा अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दिनांक 15 सितम्बर को होगा।

उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) द्वारा जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नगर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची की तैयारी के कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।

निर्वाचक मण्डल की जानकारी हेतु जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय तथा सभी नगर स्थानीय निकायों के मुख्यालयों में भी इसका प्रदर्शन कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्त कार्यवाही रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्पन्न की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित, जेआरसी ने बताया बाल विवाह के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे अभियानों को वैश्विक मान्यता

Sat Sep 5 , 2026
देहरादून। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किए जाने का जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के उत्तराखंड नेटवर्क ने स्वागत किया है। संगठन ने इसे बाल विवाह के खिलाफ भारत में चलाए जा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!