पौड़ी गढ़वाल : 90 किलो गांजा तस्करी मामले में ₹1500 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा मादक पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार सघन चेकिंग एवं प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।

दिनांक 23.08.2026 को श्रीनगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक इको एम्बुलेंस संख्या UK14-PA-0539 से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस को सीज करते हुए प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों रविन्द्र सिंह, रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू एवं विनोद रावत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

प्रकरण की विवेचना के क्रम में इस गांजा तस्करी में दीपक सिंह निवासी पौड़ी की संलिप्तता भी प्रकाश में आई। जांच के दौरान अभियुक्त के मादक पदार्थ गांजा की खरीद-फरोख्त एवं आपूर्ति से जुड़े होने के पर्याप्त तथ्य सामने आए। जिसके पश्चात अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्त पर ₹1,500/- का ईनाम घोषित किया गया था। 

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों, सटीक सूचना, प्रभावी समन्वय एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 17.09.2026 को श्रीनगर से वांछित ईनामी अभियुक्त दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम पता अभियुक्त

  • दीपक सिंह बिष्ट (उम्र लगभग 34 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी मंगलाकोटी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 बरस बाद निर्जन हिमालय में गूंजी नंदा की जयकार

Sat Sep 19 , 2026
-चैसिंघा मेंढ़े की अगुवाई में पातर नौचयनिया पहुंची बड़ी जात, -चटक धूप में खिले श्रद्धालुओं के चेहरे -बुग्यालों में खिले ब्रह्मकमल ने बढ़ाई यात्रा की आभा गोपेश्वर (चमोली)। बारह बरस से जिस पल का इंतजार था, वह शुक्रवार को फिर आया। हिमालय के निर्जन पड़ाव मां नंदा के जयकारों से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!