कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी

कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अराइज कंप्यूटर्स (Arise Computerse) के संस्थापक आशीष गौनियाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, संदिग्ध वेबसाइट एवं एप्लीकेशन तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

आशीष गौनियाल ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई

Tue Sep 22 , 2026
पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पौड़ी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में 20 सितंबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!