कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन

कोटद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में कोटद्वार नगर मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों एवं दायित्वों से मुक्त करते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष कुंज अग्रवाल की ओर से 30 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला कोटद्वार के जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, प्रदेश जिला प्रभारी अजय उनियाल एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

अभिषेक अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण संगठन के सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें छह वर्ष के लिए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

 

 

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Thu Oct 1 , 2026
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैस्कॉट डिजाइन के लिए स्नेहा भण्डारी ने प्रथम, अनुराग रमोला ने द्वितीय और अंकिता बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!