केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने शनिवार को केंद्रीय औषधि भंडार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने छह औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला, देहरादून भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान औषधियों के भंडारण, रख-रखाव और वितरण से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण और नमूना जांच का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापरक एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना और निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

Sun Oct 25 , 2026
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई देहरादून : आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!