कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज

  • यूकेडी ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
  • उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रीय दल ने बढ़ाई सक्रियता

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चमोली जिले में भी चुनावी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से आशीष नेगी को प्रत्याशी घोषित किया है। यूकेडी की 16 प्रत्याशियों की सूची में चमोली जिले से कर्णप्रयाग सीट को शामिल किया गया है। पार्टी के इस फैसले से क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर प्रत्याशियों की घोषणा की। सूची में कर्णप्रयाग से आशीष नेगी के अलावा पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा राजपुर से देव चंद उत्तराखण्डी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

यूकेडी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को आधार बताया है। पार्टी अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों में से फिलहाल कर्णप्रयाग पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। ऐसे में अब बदरीनाथ और थराली सीटों पर पार्टी के फैसले का इंतजार रहेगा। क्षेत्रीय मुद्दों, स्थायी राजधानी गैरसैंण और पहाड़ के विकास को लेकर यूकेडी की आगामी चुनावी रणनीति पर भी निगाहें रहेंगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए ध्वज, नई वर्दी और नए संकल्प के साथ उत्तराखण्ड पुलिस का नया आगाज

Mon Nov 2 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!