इगास के रंग में रंगे IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया और अपनी सहज सहभागिता से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस दौरान पहाड़ी गीतों की मधुर धुनों पर बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदमताल की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में उत्तराखंड के लोग भले ही देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ने और समाज में आपसी मेलजोल को मजबूत करने का काम करते हैं।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व उत्तराखंड की लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं और उनकी सहभागिता ने अपनी संस्कृति पर गर्व करने तथा उसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड के उत्पादों की धूम

Sun Nov 15 , 2026
नई दिल्ली : भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है।   मेले में उत्तराखण्ड […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!