कोटद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 5 लोगों के चालान

कोटद्वार : जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोटद्वार क्षेत्र की कलालघाटी चौकी पुलिस द्वारा दिन एवं रात्रि के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग करते पाए गए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही सभी संबंधित व्यक्तियों को कड़ी हिदायत देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत

Mon Apr 6 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!