उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

3 से 5 मई के बीच राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई से मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आने की उम्मीद है, हालांकि तापमान फिलहाल सामान्य से कम बना रह सकता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Sat May 2 , 2026
पौड़ी गढ़वाल : ग्वाड़–खिर्सू मोटर मार्ग पर 27 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें मैक्स वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब 50–60 मीटर गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!