स्थाई समिति बोली बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संगम

समिति के सदस्यों ने किए बदरी विशाल के दर्शन

गोपेश्वर (चमोली)। संसद की कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय से संबंधित स्थाई समिति ने भगवान बदरीविशाल के दर्शनों को पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान समिति ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों की सराहना भी की।

स्थाई समिति के अध्यक्ष बृज लाल समेत संसद सदस्य रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे।   इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ देशवासियों की खुशहाली की मनौती मांगी। समिति के सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि धाम में संचालित मास्टर प्लान भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

समिति के सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण, नदी तट विकास, पैदल मार्गों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित एवं आकर्षक स्वरूप विकसित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं सुगम सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान सांसद दिनेश भाई मकवाना, नवीन कुमार जैन, इंदिरा चतुर्वेदी वैद्य, पी. नारायण, सिद्धार्थ, पीपी चैधरी, दीपांशु टटवाल, रेनू जैन, लालजी वर्मा, विवेक टंखा, वीणापाणी चैधरी, प्रभाती वर्मा, मंजू शर्मा तथा वरुण कुमार चैधरी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व चमोली मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सांसदों का पुष्प गुच्छ से पारंपरिक तौर पर स्वागत सत्कार किया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने किया सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के निर्देश

Tue May 12 , 2026
सतपुली : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि अब दूरस्थ पर्वतीय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!