पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपदभर में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई को श्रीनगर पुलिस द्वारा एनआईटी सुमाड़ी, श्रीनगर के समीप चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 पेटी 02 बोतल अंग्रेजी शराब (52 पव्वे मैकडॉवेल्स नं.-1) बरामद हुई। पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने पर अभियुक्त मुकेश कैंथोला निवासी श्रीनगर को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटर को भी सीज किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0- 48/2023, धारा- 60/72 आबकारी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0-48/2023, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम मुकेश कैंथोला

 

अभियुक्त का नाम पता

मुकेश कैंथोला (उम्र-40 वर्ष), निवासी- कटूलस्यूँ श्रीनगर 

 

बरामद माल का विवरण-

52 पव्वे मेग्डावल्स न0-1पेटी अंग्रेजी शराब

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को फिर मिलेगा सुझाव देने का मौका, 28 जुलाई से 04 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में होगी विशेष जनसुनवाई, राजधानी के विकास का रोडमैप तैयार करने में आमजन की होगी सीधी भागीदारी

Fri Jul 24 , 2026
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां, जनभागीदारी के आधार पर तैयार होगा राजधानी का भविष्य देहरादून […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!