ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

  • हेमकुंड, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारीय लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह से बदले मौसम के बीच हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिर रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है और ठंड बढ़ गई है।

गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। निचले क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई देने से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई।

तापमान में गिरावट के चलते निचले क्षेत्रों में लोगों ने भी गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह और शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम ने सितंबर में ही सर्दियों की दस्तक का अहसास करा दिया है।उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ क्षेत्र में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहना होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण

Sat Sep 19 , 2026
कालसी। हरिपुर कालसी में मां यमुना के पावन तट पर बुधवार को आस्था, आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की सौगातें देते हुए माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!