टीएचडीसी टनल हादसा : घायलों, मृतकों व लापता के नाम देखें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरूवार की सांय को टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए भू-स्खलन और जल भराव के कारण 22 मजदूर फंस गए थे। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। तीन लोगों के अभी लापता होने की सूचना है।

जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से चलाए गए रेश्क्यू अभियान में देर रात तक टनक के अंदर फंसे 22 लोगों में 19 लोगों का रेश्क्यू कर दिया गया है। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

घायलों में छत्तीस गढ़ निवासी सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, उम्र 20 वर्ष, तपरा निवासी हारबिल गुडिया पुत्र रेजन गुड़िया, उम्र-27 वर्ष, झारखंड के कमडा, निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, उम्र 24 वर्ष, विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, उम्र-46 वर्ष, दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, उम्र 26 वर्ष व खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, पंजाब के सुबेग सिंह, वीरा सिंह, उम्र 45 वर्ष, हिमाचल प्रदेश के तिलकराज पुत्र श्री बुद्धीराम, छत्तीसगढ के पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, उम्र 33 वर्ष हैं। इन सभी का इलाज गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गंभीर घायल विहार निवासी रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, उम्र 20 वर्ष का इलाज बेस हास्पिटल श्रीनगर में चल रहा है। जबकि बंगाल के घायल गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

घटना में मृतकों में टिहरी गढ़वाल निवासी प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, उम्र 31 वर्ष, चमोली के मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उत्तर प्रदेश के दुलर्भ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा व जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, छत्तीसगढ के लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम व भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार शामिल है। जबकि लापता में झारखंड के लुकास टोपनों पुत्र बॉससा टॉपनों, छत्तीसगढ के चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम व देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल

Fri Aug 14 , 2026
रामगढ़। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रेवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!