सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद, मोहम्मद दीपक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

 

कोटद्वार : मोहम्मद दीपक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट से शुरू होकर कथित गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। गंगा दत्त जोशी मार्ग से जुड़े इस विवाद को लेकर पास की दुकान चलाने वाले संजीव टांक ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संजीव का आरोप है कि सुबह दुकान के बाहर खड़े होने के दौरान मोहम्मद दीपक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संजीव टांक के अनुसार, हाल ही में उन्होंने मोहम्मद दीपक की सोशल मीडिया पोस्ट पर एक कमेंट किया था। आरोप है कि गुरुवार सुबह जब संजीव अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी वहां से गुजर रहे मोहम्मद दीपक ने उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद संजीव टांक ने कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संजीव टांक का कहना है कि हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है और कथित घटना के बाद वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। 

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा समेत अन्य संगठनों से जुड़े कुछ लोग भी संजीव टांक से मिलने पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी

Fri Oct 2 , 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!