बदरीनाथ धाम में पंच पूजा का चौथा दिन, माता लक्ष्मी को दिया मंदिर आने का निमंत्रण

  • सोमवार को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट, फूलों से सज रहा मंदिर

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में रविवार को बर्फबारी के बीच कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए मंदिर आने का निमंत्रण दिया गया।

रविवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा, बामणी और आसपास की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से धाम में ठंड बढ़ गई है। दूसरी ओर कपाट बंद होने से पहले मंदिर को फूलों से सजाने का काम भी जारी है। अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।

पंच पूजा के चैथे दिन रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और कढ़ाई भोग अर्पित किया। इस दौरान नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, वेदपाठी और लक्ष्मी मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। पूजा में अरविंद डिमरी, जोनी डिमरी, संदीप डिमरी, विपिन डिमरी, मुकेश डिमरी समेत डिमरी पुजारी शामिल हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को सुबह चार बजे मंदिर खुलेगा। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे भोग लगाया जाएगा। शाम सात बजे से सांध्य पूजाएं होंगी। इसके बाद रात आठ बजे से कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू होंगी और रात 9ः37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य देवी प्रसाद देवली, राकेश भंडारी, धीरज पंचभैया, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान समेत मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्किंग में खड़ी बोलेरो में लगी आग, कई वाहन बाल-बाल बचे

Mon Nov 16 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित विकास भवन के समीप नगर पालिका की पार्किंग में रविवार को खड़ी एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। वाहन से उठती आग की लपटों से पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तत्काल पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!