यात्रा मार्गो से अतिक्रमण हटाने के साथ रेहड़ी-ठेली एवं अस्थायी दुकान संचालकों का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा मजबूत

लक्ष्मणझूला : कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी कोटद्वार (जोन प्रभारी लक्ष्मणझूला) अस्मिता मंमगाई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जानकी पुल,बाघखाला तिराहा, बैराज बायपास तिराहा व नीलकंठ पैदल मार्ग पर भ्रमण कर सड़क किनारे लगाये गयी अस्थाय़ी दुकानों, रेहड़ी- ठेली वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान यात्रा मार्ग पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पैदल एवं वाहन मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी सुचारु रूप से बना रहे।

इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर संचालित रेहड़ी, ठेली एवं अन्य अस्थायी दुकानों का सत्यापन अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। पुलिस टीमें यात्रा मार्ग पर मुस्तैदी से डटे रहने के साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए लागातार प्रयासरत है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया लाइव हार्ट, भारतीय रेल ने रचा इतिहास

Sat Aug 1 , 2026
अहमदाबाद । भारतीय रेल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय (लाइव हार्ट) का सफल परिवहन किया है। सूरत से अहमदाबाद तक हृदय को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!