विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं० 02 कुम्भीचौड़ एवं वार्ड नं० 03 लालपानी सनेह में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज एवं वार्ड नं० 02 कुम्भीचौड़ में ₹18.50 लाख तथा वार्ड नं० 03 लालपानी सनेह में ₹35.75 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग एवं जनता के विश्वास से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है और क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक इन तीनों वार्डों में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न किए गए हैं। क्षेत्र में 4 नई पुलियों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग ₹50 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे बरसात के दौरान होने वाले कटाव एवं नुकसान से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में मरम्मत एवं फर्नीचर की व्यवस्था के कार्य कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही अनेक नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों का सुधारीकरण तथा नहरों के निर्माण एवं पुनरोद्धार के कार्य भी किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में आवागमन एवं सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिली है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक गांव, वार्ड एवं क्षेत्र का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल आधारभूत संरचना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और क्षेत्र को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि जनता को उनका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, पार्षद संजय भंडारी, अनिल रावत, जेपी ध्यानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयनंद पोखरियाल, बीना रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज नेगी, पूर्व सैनिक महेश नेगी, महेंद्र सिंह बजेटा, रेनू कोटियाल, मीना अधिकारी, पुरुषोत्तम कोटियाल, संजय रावत, अरविंद बनियाल, रजनी बिष्ट, लक्ष्मी रावत, अनीता चावला, आदित्य त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां : अपर मेलाधिकारी ने खड़खड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्यों का लिया जायजा

Sun Jun 21 , 2026
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत कुंभ क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण अवस्थापना कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन द्वारा इन सभी कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जा सकें। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!