चमोली में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

चमोली : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के तहत शनिवार को पीएम श्री राजकीय केंद्रीय विद्यालय, गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया।
पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अपर्णा ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय और साक्षी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में मानसी तोपाल प्रथम, अन्वीक्षा जोशी द्वितीय और आराध्या तृतीय रहीं। विजेताओं को मोमेंटो तथा उपस्थित विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गई।
इंस्पेक्टर सत्येंद्र बुटोला ने कहा कि तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है और इससे व्यक्ति, परिवार तथा समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल, योग, व्यायाम और रचनात्मक गतिविधियों से युवाओं को जोड़कर नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्पलता आर्य, वीरेंद्र कोटियाल, गजेंद्र सिंह, नितिन देवराड़ी, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन राजीव नौटियाल आदि मौजूद थे।





Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

Sat Jun 27 , 2026
हरिद्वार : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!