बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद, तीसरे दिन हुई खड्ग और पुस्तक पूजा

  • आज लक्ष्मी माता को मंदिर आने का दिया जाएगा आमंत्रण

गोपेश्वर (चमोली)। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को पंच पूजाओं के तीसरे दिन वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया। इस दौरान खड्ग पूजा और पुस्तक पूजा संपन्न हुई। वेद एवं उपनिषदों की पुस्तिकाओं को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्धारित स्थान पर रख दिया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में पंच पूजाओं के तहत धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। तीसरे दिन की पूजा बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डॉ. अमित बंदोलिया ने संपन्न कराई।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार 16 नवंबर को रात 9रू37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेमन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज पंचभैया, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान सहित मंदिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

Sat Nov 14 , 2026
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!