राशनकार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी कार्रवाई, 7955 अपात्र राशनकार्ड निरस्त

पौड़ी : जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राशनकार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान लगातार जारी है। वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत अब तक 7,955 अपात्र राशनकार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि 31,197 यूनिट सूची से हटायी गयी हैं। इसके साथ ही 4,007 पात्र परिवारों को विभिन्न खाद्य योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को उनका अधिकार सुनिश्चित हो सके।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर सत्यापन अभियान के दौरान कुल 7,955 राशनकार्ड एवं 31,197 यूनिट निरस्त की गई हैं। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 610 राशनकार्ड (2,029 यूनिट), प्राथमिक परिवार योजना के 4,098 राशनकार्ड (18,005 यूनिट) तथा राज्य खाद्य योजना के 3,247 राशनकार्ड (11,163 यूनिट) शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान 4,007 पात्र परिवारों को विभिन्न खाद्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 261, प्राथमिक परिवार योजना के 2,248 तथा राज्य खाद्य योजना के 1,498 पात्र परिवार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राशनकार्डों का सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे तथा अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया जा सके। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उनकी पारिवारिक या आर्थिक स्थिति में कोई परिवर्तन हुआ है तो उसकी सूचना समय रहते विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि अभिलेखों को अद्यतन किया जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Thu Jul 9 , 2026
लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन में विद्यार्थियों में “मेरी पृथ्वी, मेरी जिम्मेदारी” की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1 से 7 जुलाई 2026 तक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विविध सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!