देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज

देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहम्मद आरिफ ने खुद को सचिवालय से जुड़ा सरकारी कर्मचारी बताते हुए सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उसने नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये, शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो ले लिए। बाद में कथित तौर पर अपनी पत्नी से अधिकारी बनकर बात कराई, जिससे भरोसा कायम रखा गया।

पीड़ित के अनुसार, विधानसभा में नई नियुक्ति के नाम पर आयोजित होने वाले कथित समारोह का हवाला देकर अनुराग नामक व्यक्ति के माध्यम से 1.38 लाख रुपये और वसूल लिए गए। तय समय पर नौकरी नहीं मिलने और आरोपियों के संपर्क बंद करने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी

Mon Jul 13 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को हटाए जाने की मांग तेजी के साथ उठने लगी है। इसको लेकर नगरवासियों ने रविवार  को एक बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित गोपेश्वर दौरे के दौरान मामले को उनके सम्मुख रखने का निर्णय लिया। नगरपालिका क्षेत्र गोपेश्वर क्षेत्रातंर्गत प्राधिकरण को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!