रिखणीखाल जनसेवा शिविर में उमड़ी भीड़, 315 ने लिया योजनाओं का लाभ

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड रिखणीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही परिसर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में कुल 467 लोगों ने प्रतिभाग किया।

राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (से.नि.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया तथा विभागीय अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रमाणपत्र, पंजीकरण, विभागीय सेवाएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जनसेवा शिविरों का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत 315 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया तथा उन्हें समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, विधायक प्रतिनिधि शालिनी बलोदी, दिनेश ध्यानी, गोवर्धन प्रसाद टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिलक्यारा टनल में हादसा : शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

Fri Jul 17 , 2026
उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल परियोजना में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात करीब 2:00 बजे बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!