बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती प्राइवेट बस में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार देर रात वह फैक्ट्री से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के चालक और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने करीब सात किलोमीटर तक बस चलाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी महिला को रात करीब दो बजे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में की है। सुदेश बस का ड्राइवर जबकि अमन हेल्पर बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ रानी बाग थाने में सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश का माहौल है।

 
 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : पीएम मोदी की अपील क  असर, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

Fri May 15 , 2026
देहरादून। पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक स्तर पर बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और ईंधन बचत […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!