उप प्रधान पदों पर बजा चुनावी का बिगुल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में 608 उप प्रधान पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके तहत 15 जुलाई को नामांकन, मतदान तथा मतगणना की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गौरव कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचन कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 15 जुलाई को नामांकन, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 8 से 14 जुलाई तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक भी संबंधित ग्राम पंचायत में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। इसी दिन सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन, 11 से 12 बजे तक जांच, दोपहर 12 से 12.30 बजे तक नाम वापसी और 12.30 से 1 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा, जबकि शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिले में विकासखंडवार ज्योतिर्मठ में 58, दशोली में 67, नन्दानगर (घाट) में 54, कर्णप्रयाग में 94, पोखरी में 73, गैरसैंण में 95, नारायणबगड़ में 75, थराली में 46 और देवाल में 46 उप प्रधान पदों पर चुनाव की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित पंचायत निर्वाचन नियमावली के अनुसार निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर में उग्रवादी हमला : असम राइफल्स के दो जवान शहीद, उत्तराखंड ने खोए अपने वीर सपूत

Thu Jul 9 , 2026
इंफाल/देहरादून। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के काफिले पर किए गए हमले में उत्तराखंड के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीदों में अल्मोड़ा निवासी वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल निवासी हवलदार चंद्र मोहन सिंह शामिल हैं। हमले में कई अन्य जवान भी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!