श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई विक्रेताओं को दिए सख्त निर्देश

श्रीनगर : आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
 
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित किए जाने की जांच की गई। अधिकांश मिठाई निर्माताओं द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जा रहा था, जबकि कुछ दुकानों पर इसका अनुपालन नहीं पाया गया। इस पर संबंधित दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य व्यापारियों की के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित तापमान पर रखरखाव और बिक्री के संबंध में जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए सभी खाद्य कारोबारियों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। गोष्ठी में पान मसाला एवं गुटखा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।
 
इस अवसर पर व्यापार मंडल से छवि अग्रवाल, अमित पाल, बलबीर कंडारी, राकेश आहूजा, हर्ष अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, पुनीत मित्तल सहित अन्य खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत

Fri Oct 30 , 2026
गैरसैंण। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!