पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। 

आपको बता दें , इस नई टीम में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

तीरथ सिंह रावत के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पवार समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

 

उत्तराखण्ड के लिए हुई अहम नियुक्ति

बताते चलें, कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्ष 2021 में उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को उत्तराखण्ड की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बनें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Mon Aug 17 , 2026
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से आने वाले गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपकर संगठन के प्रति उनके अनुभव, विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केवल पद नहीं बल्कि निरंतर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!