चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल

टिहरी : चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, हादसे में दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेड़ा गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : पीठसैंण में भव्य हुआ क्रान्ति दिवस मेला, उमड़ा जनसैलाब

Thu Apr 23 , 2026
पीठसैंण : विकासखण्ड थलीसैंण के पीठसैंण (मासौं) में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित राजकीय क्रान्ति दिवस मेला इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!