मौसम बिगड़ा तो 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा

  • रेड अलर्ट के चलते दोपहर से यात्रा स्थगित
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त का आदेश

देहरादून।मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा को 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा रोकने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गढ़वाल मंडल आयुक्त की ओर से 26 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर देश-विदेश से चारधाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी।

आदेश में सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने जनपदों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश की जानकारी भेजते हुए पंजीकरण अग्रिम आदेश तक स्थगित रखने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, 2016 भर्ती परीक्षा मामले में हुई पूछताछ

Sat Sep 26 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। रावत को यह नोटिस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!