गंगा स्नान एवं आगामी बकरा ईद पर्व के दृष्टिगत पौड़ी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा गंगा स्नान एवं आगामी बकरा ईद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान थाना प्रभारियों विशेषकर कोटद्वार, श्रीनगर और लक्ष्मणझूला को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने तथा पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही निर्देशित किया गया कि गंगा घाटों, बाजारों, मस्जिदों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, एवं सभी थाना प्रभारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं समिति सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त डायल 112, चीता मोबाइल के माध्यम से लगातार गश्त करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय एवं अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : विधायक बोर्ड लगे वाहन पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर जब्त

Sun May 24 , 2026
पौड़ी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है, जो नियमों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!