ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

पौड़ी : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों और गदेरों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं गदेरों के समीप न जाएं तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!