उत्तरकाशी : गोरसाली गांव में भीषण अग्निकांड, दो मंजिला मकान राख, एक गाय और बछड़े की जलकर मौत

उत्तरकाशी: भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरसाली में बुधवार देर रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में भीषण आग लगने से मकान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक गाय और उसका बछड़ा भी आग की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान गोरसाली ने गुरुवार प्रातः लगभग 3 बजे दूरभाष के माध्यम से प्रशासन को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, फायर सर्विस, भटवाड़ी पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

बताया गया कि बुधवार रात लगभग 12 बजे श्री देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री तारा सिंह रावत के दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन में रखा घरेलू सामान, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री सतपाल महाराज ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

Thu May 28 , 2026
पोखड़ा : चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!