विधायक के आश्वासन के बाद आपदा प्रभावितों का आंदोलन स्थगित

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों का आंदोलन विधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन पर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

बताते चलें कि बहुगुणा नगर के आपदा प्रभावित पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 7 मई से धरने पर बैठे थे। इस बीच कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की मांगों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपदा प्रभावित परिवारों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर पीड़ितों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।  कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुष्कर रावत, कमला रतूड़ी, रीना रावत, पदिमा दानू, मनवर रावत, संजय नौटियाल, हरिराम, गौरी मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE ने मानी मूल्यांकन में गड़बड़ी, छात्रों के अंक होंगे संशोधित

Thu May 28 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अपलोडिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी स्वीकार की है। सोशल मीडिया पर एक छात्र की शिकायत वायरल होने के बाद बोर्ड ने जांच की, जिसमें फिजिक्स विषय की आंसर शीट गलत तरीके से अपलोड होने की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!