पौड़ी युवा महोत्सव का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया सम्मानित

पौड़ी : युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का समापन हो गया। महोत्सव में लोक नृत्य, कविता लेखन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
 
विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में लोक नृत्य प्रतियोगिता में थलीसैंण विकासखंड ने प्रथम, बीरोंखाल ने द्वितीय और खिर्सू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में बीरोंखाल विकासखंड प्रथम, कोट द्वितीय और पौड़ी तृतीय स्थान पर रहा।
 
चित्रकला प्रतियोगिता में कल्जीखाल के सुमित ने प्रथम, पौड़ी की खुशबू ने द्वितीय और कोट की विदुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
इसी तरह नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पोखड़ा विकासखंड ने प्रथम, बीरोंखाल ने द्वितीय और एकेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकगीत प्रतियोगिता में पाबौ विकासखंड प्रथम, द्वारीखाल द्वितीय और पोखड़ा तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, तापोसी किंगर ने द्वितीय और पारस रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
हिमानी नेगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पौड़ी की अध्यक्ष हिमानी नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और लोक संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता एवं कौशल को निखारने का अवसर मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
 
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह गुसाईं, नरेश रावत, अजयपाल असवाल, दिनेश चौहान, दिनेश नेगी, सचिन कश्यप, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, दीपक कोठारी, बिमल लसवाल, ललित सिंह राणा, शाहरुख अहमद, कमलेश कुमार, सचिन नेगी, गौरव, अमित पंवार, भूपेंद्र रावत और अमन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पंवार ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाली बोली में सजी महाभारत की रणभूमि, चक्रव्यूह मंचन देखने उमड़े सैकड़ों लोग

Fri Oct 30 , 2026
अक्षत नाट्य संस्था की प्रस्तुति ने जीवंत किया अभिमन्यु के शौर्य और कौरवों की युद्धनीति का प्रसंग गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहली बार गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का मंचन किया गया। अक्षत नाट्य संस्था के तत्वावधान में डॉ. डीआर पुरोहित के दिशा-निर्देशन में प्रस्तुत इस नाट्य मंचन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!