बदरीनाथ हाईवे पर बॉटल नेक हटाने की तैयारी तेज

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले बाॅटल नेक के चैड़ीकरण पर जोर दिया है।

गोपेश्वर में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर जिन स्थानों पर भवन संबंधित विवाद नहीं है अथवा भूमि अधिग्रहण में बाधा नहीं आ रही है तो वहां तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चैड़ीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने वर्षाकाल समाप्त होते ही सभी चिह्नित स्थानों पर कार्य शुरू करने पर जोर दिया है। बैठक में भूमि अधिग्रहण से जुड़े आर्बिट्रेशन और पुनर्मूल्यांकन (री-वैल्यूएशन) के लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। हाईवे परियोजना की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने पर बल दिया गया।

एनएचआईडीसीएल अधिकारियों ने बताया कि चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर 31 स्थानों को चैड़ीकरण के लिए चिन्हित किया गया है। भूमि एवं भवन स्वामियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है और लंबित मामलों के निस्तारण के बाद चैड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

Sat Jul 18 , 2026
देहरादून। उत्तर भारत में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!