रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

जोशीमठ (चमोली)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा चमोली ने सीमांत विकासखंड ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावित 10 परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों ने रेडक्रॉस का आभार जताया।

रेडक्रॉस शाखा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सेवा और समर्पण की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर शाखा सचिव सुरेंद्र रावत, विपिन शाह, दीपक टमटा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Share
error: Content is protected !!