स्लाइडिंग जोनों पर सख्ती, 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गोपेश्वर से ज्योतिर्मठ तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क मरम्मत के दौरान मार्ग 10 मिनट से अधिक बाधित न रखने के निर्देष दिए।

डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान  भनेरपानी, टंगणी, पातालगंगा और पागलनाला जैसे संवेदनशील स्लाइडिंग जोनों का जायजा लिया। इस दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। भनेरपानी क्षेत्र को अत्यधिक संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आपात स्थिति से निपटने के लिए मशीनरी व संसाधन पहले से तैनात रखे जाने पर जोर दिया गया। सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग को 10 मिनट से अधिक बाधित न करने के सख्त निर्देश दिए गए। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!