रुद्रनाथ ट्रैक पर गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, सुरक्षित बचाया

  • सगर से चार किमी आगे हादसा
  • एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर घायल को बाहर निकाला

गोपेश्वर (चमोली)। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर घायल ट्रैकर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

चमोली जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद गौचर स्थित एसडीआरएफ दल उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। जवानों ने पैदल घटनास्थल तक पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ के जवान करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरे और घायल तक पहुंचे। बचाव तकनीक का इस्तेमाल कर उसे खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल को अस्थायी स्ट्रेचर के सहारे कठिन पहाड़ी रास्ते से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मद्रास निवासी अशोक पुत्र श्रीकांत (36) के रूप में हुई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते

Mon Sep 28 , 2026
ट्रेकिंग-साइक्लिंग से दिखी पौड़ी के पर्यटन की नई राह, साहसिक पर्यटन पार्क जल्द विश्व पर्यटन दिवस पर विधायक राजकुमार पोरी ने दलों को दिखाई हरी झंडी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जनभागीदारी और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पौड़ी में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!