उत्तराखंड : खेत में काम कर रहे थे लोग, अचानक आसमान से गिरी बिजली, दो लोगों की मौत

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण शनिवार शाम रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। बिजली लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर

Mon Jul 20 , 2026
उत्तरकाशी/कर्णप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यमुनोत्री घाटी में मध्यरात्रि से जारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी सहित कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बंद हो गया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही ठप हो गई है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!