बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से लौटी सर्दी, सफेद चादर में लिपटी बदरीपुरी

  • कपाट बंद होने से पहले मौसम ने बदली करवट
  • अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर ठंड का असर

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में रविवार सुबह से बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते बदरीपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले मौसम के बदले मिजाज ने धाम में सर्दी बढ़ा दी है। इसके बावजूद भगवान बदरीविशाल के अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है, वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते बदरीनाथ में वाहनों का दबाव भी बना हुआ है। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच चमोली पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बर्फबारी के बीच भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु भी मौसम की चुनौती के बीच अपनी आस्था बनाए हुए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के अनिरुद्ध थापा को मिली भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी

Mon Nov 16 , 2026
देहरादून : भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और देहरादून निवासी अनिरुद्ध थापा को पहली बार भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 12 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला।   […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!