उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं, मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। देहरादून और मसूरी के कुछ इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।

मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के किसी भी जनपद में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम शुष्क रहने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बढ़ने की संभावना है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित

Mon Nov 16 , 2026
मुंबई : सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मुंबई में ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। नवी मुंबई में उत्तरांचल महासंघ, मुंबई की ओर से आयोजित भव्य समारोह में महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ. रावत को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर महासंघ ने प्रदेश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!